{"_id":"122-100410","slug":"Pilibhit-100410-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं और विद्युत कर्मियों में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं और विद्युत कर्मियों में नोकझोंक
Pilibhit
Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। विद्युत सप्लाई शुरू कराने को लेकर मोहल्ला पटेल नगर के कुछ उपभोक्ताओं और विद्युत कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीरें दीं हैं।
एसडीओ मुनीश कुमार अरविंद ने बताया कि शुक्रवार को सुबह छह बजे मोहल्ला पटेल नगर के कुछ उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र में पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात एसएसओ उमाशंकर मौर्य से विद्युत सप्लाई शुरू करने को कहा। एसएसओ ने यह कहकर विद्युत सप्लाई शुरू करने से मना कर दिया कि शेड्यूल के अनुसार विद्युत सप्लाई सात बजे शुरू की जाएगी। इस पर उपभोक्ता बिगड़ गए और अभद्रता करने लगे। विवाद बढ़ने पर एसएसओ ने उपभोक्ताओं का नेतृत्व कर रहे राजेंद्र पाल से उनकी सेलफोन पर उनकी बात कराई। दोनों पक्षों में इस मुद्दे को लेकर काफी कहासुनी और नोकझोंक हुई। उधर उपभोक्ता राजेंद्र पाल ने भी बिजली कर्मचारियों व एसडीओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीओ के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। उधर एसडीओ ने राजेंद्र पाल के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने, स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने की तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।