{"_id":"67fd4c0257f990e57804502a","slug":"99-thousand-rupees-were-swindled-by-telling-that-daughter-and-son-in-law-had-met-with-an-accident-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134142-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुत्री और दामाद का एक्सीडेंट बताकर ठग लिए 99 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुत्री और दामाद का एक्सीडेंट बताकर ठग लिए 99 हजार
विज्ञापन
पूरनपुर। पुत्री और दामाद का एक्सीडेंट हो जाने की बात कहकर ठगों ने पीड़ित से 99 हजार रुपयों की ठगी कर ली। संदेह होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बैंक में भी सूचना दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर पूरनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पूरनपुर के साहूकारा मोहल्ला निवासी राजकुमार ने कोर्ट के आदेश पर पूरनपुर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 19 जून 2024 की रात करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। खुद को पुत्री का पति मोनी बताया और दोनों का एक्सीडेंट होने की बात कहकर एक लाख रुपयों की मांग की। उन्होंने विश्वास कर बताए नंबरों पर 99 हजार रुपये अलग-अलग नंबरों से डलवा दिया।
रात होने के चलते स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। कुछ देर बाद वह नंबर बंद हो गया तो उन्हें ठगी का संदेह हुआ। ई-मेल के माध्यम से संबंधित बैंक में भी सूचना दी गई। अगले दिन बैंक के माध्यम से डिटेल निकाली गई तो एक अभियुक्त आगरा के अचारा क्षेत्र के बारहपति निवासी अजय कुमार निकला। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।