फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   99 acres of standing wheat crop in the fields of fire ash

आग से खेतों में खड़ी 99 बीघा गेहूं की फसल राख

Thu, 14 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 14 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
99 acres of standing wheat crop in the fields of fire ash
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
तेज हवाओं के बीच थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव अमखिड़िया में रेपर (भूसा बनाने वाली मशीन) से निकली चिंगारी से 88 और परेवावैश्य में नौ बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उधर, बिलसंडा क्षेत्र के गांव जादौपुर में दो बीघा गेहूं और ट्रॉली में भरा भूसा जलकर नष्ट हो गया।  
विज्ञापन

परेवावैश्य। गुरुवार दोपहर अमखिड़िया निवासी अकील अहमद अपने खेत में खड़ी नरई का रेपर से भूसा बनवा रहे थे। इसी दौरान रेपर से निकली चिंगारी से आग लग गई। तेज हवा ने आग में घी का काम किया। देखते ही देखते नरई धू-धू कर जलने लगी। शोरशराबा होने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते और मौके पर पहुंचते। इससे पहले ही आग की लपटों ने गांव नगरिया निवासी जानकी के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग लगने की जानकारी किसानों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी और खुद भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों के आगे किसान बेबस रहे। भीषण आग से जानकी का आठ बीघा, डोरीलाल की 10, ऐले उमर की 14, बांकेलाल की 10, द्वारिका, अब्बन, अब्दुल मजीद और जमील की पांच-पांच बीघा, राजू, कांता प्रसाद की 10-10 बीघा, गांव सैहजना निवासी टीकाराम और जयजय राम की तीन-तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उधर, परेवावैश्य माइनर की झाड़ियों में जलती बीड़ी फेंकने से लगी आग में गांव के ही भदईया का चार और अजीजुल्ला खां का पांच बीघा गेहूं जल गया। किसानों ने ट्रैक्टर से जुताई कर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिससे किसानों में रोष है। 
विज्ञापन

बिलसंडा। गांव जादौंपुर में बन रहे महिला डिग्री कॉलेज के पास गांव निवासी शंकर लाल के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे उसका दो बीघा गेहूं जल कर राख हो गया। पड़ोस के पल्लू के खेत में रेपर से भूसा बना रहा गांव का विनोद आग देखकर घबरा गया और वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत से भागने लगा। जल्दबाजी में ट्रॉली का पहिया नाली में गिर गया। जिससे आग ट्रॉली में भरे भूसे में लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed