फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बसें चुनाव में लगीं, पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी मुसीबत

बसें चुनाव में लगीं, पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी मुसीबत

Sun, 07 Apr 2019 10:30 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
बसें चुनाव में लगीं, पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी मुसीबत
पीलीभीत। रोडवेज बसें चुनाव में लगने से पूर्णागिरि मां के दर्शन करने को जाने वाले यात्री मुसीबत में घिर गए हैं। निर्वाचन विभाग ने चुनाव ड्यूटी के लिए रोडवेज और प्राइवेट बसों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। पीलीभीत डिपो की 25 फीसदी बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी जा चुकी हैं। इधर, नवरात्र शुरू होने से पूर्णागिरी मां के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बसों की संख्या कम और यात्रियों की भीड़ ज्यादा होने से श्रद्धालुओं को खासी दिक्कत हो रही है। ट्रेनों में भी पांव रखने को जगह नहीं है। वहीं डग्गामार वाहनों वाले मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए फोर्स भेजने को प्रशासन ने रोडवेज बसों का अधिग्रहण कर लिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के लगने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को इस परेशानी का सामना मतदान खत्म होने तक करना पड़ेगा। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीलीभीत डिपो से और बसों की डिमांड भेज दी है। पीलीभीत डिपो के पास कुल 93 बसें हैं। इनमें से छह बसें सप्ताह भर पूर्व रवाना कर दी गई थीं। 21 बसें रविवार को भेज दी गईं। प्रशासन को अभी और बसें चाहिए। इधर, इन दिनों पूर्णागिरी मेले को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। रोडवेज बसों की संख्या कम होने से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। रोडवेज बसों की संख्या कम होने से यात्रियों का दबाव ट्रेनों में बढ़ गया है। ट्रेनों में हालात ये हो गए हैं कि पांव रखने तक को जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भी उमड़ रही भीड़
रोडवेज बसें कम होने से यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। इससे लोग ट्रेनों में जाने को मजबूर है। इन दिनों स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ बढ़ गई है है। स्टेशन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए रेलवे कर्मियों के अलावा आरपीएफ जवान भी मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रूट से कटौती कर लोकल के फेरे बढ़ाए
चुनाव में बसों के रिजर्व होने के चलते यात्रियों की सुविधा के भी प्रयास किए जा रहे है। पीलीभीत डिपो के अधिकारियों ने दिल्ली रूट पर बसों के फेरे कम कर लोकल में बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों दिक्कतें कुछ कम होंगी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से बसों की डिमांड भेजी गई है। कुल 27 बसे चुनाव में भेज दी र्गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए लंबे रूट पर फेरे कम करके लोकल मेें बढ़ा दिए है। - राकेश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed