फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   होली चाइल्ड और नवोदय विद्यालय की टीम ने मैच जीते

होली चाइल्ड और नवोदय विद्यालय की टीम ने मैच जीते

Sun, 14 Oct 2018 12:58 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
होली चाइल्ड और नवोदय विद्यालय की टीम ने मैच जीते
खेकड़ा (बागपत)। नगर में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में साईं की साझेेदारी में बनी स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के तत्वावधान में स्कूल इंडिया कप सीजन थ्री की इंटर स्कूल प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हो गई। इसमें पहले दिन होली चाइल्ड एकेडमी खेकड़ा और जवाहर नवोदय विद्यालय शरफाबाद की टीम ने मैच जीते।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. राजीव त्यागी ने किया। एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मैच होली चाइल्ड एकेडमी खेकड़ा और गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर होली चाईल्ड की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए। साहिल कौशिक ने 44, जुबेर ने 43 रन बनाए। गेटवे स्कूल की ओर से निशांत, नितेश और सौरभ ने 2- 2 विकेट लिए। जवाब में गेटवे स्कूल की और से कुनाल के 32, आदित्य के 25 रन की बदौलत केवल 145 रन ही बना पाई। होली चाइल्ड एकेडमी की ओर से जतिन कौशिक ने तीन, साहिल, नवरत्न व हर्ष ने 2- 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरा मैच दिव्य ज्योति स्कूल क्यामपुर और जवाहर नवोदय विद्यालय शरफाबाद के बीच खेला गया। टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी कर नवोदय विद्यालय की टीम ने 9 विकेट खोकर 114 रन बनाए। बल्लेबाज रोहिताश ने 17 व शिवम ने 15 रन बनाए। दिव्य ज्योति स्कूल की ओर से मोहित ने 5 विकेट लिए। जवाब में दिव्य ज्योति की टीम केवल 42 रन पर ही ढेर हो गई। केवल ध्रुव ही 10 रन का योगदान दे सका। नवोदय विद्यालय की ओर से शिवम ने 3 व शुभम ने दो विकेट लिए। यह मैच नवोदय विद्यालय की टीम ने जीता। मैचों की अंपायरिंग डा. सलीम अहमद व प्रवीन पुंडीर व स्कोरिंग राहुल कश्यप ने की। इस दौरान स्टेट कोर्डिनेटर जितेंद्र कौशिक, जिला कार्डिनेटर उर्वशी, एसके गुप्ता, राज, विपिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed