{"_id":"5b4cde384f1c1be94b8b513d","slug":"91531764280-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी बारिश से शहर हुआ पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ी बारिश से शहर हुआ पानी-पानी
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16पीबीटीपी-13,14
जरा सी बारिश ने शहर में हर ओर पानी
क्रासर...
गलियों में भरा रहा पानी, दोपहर में परेशान दिखे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह भी जारी रही। बारिश से एक ओर फसलों को नया जीवन मिला, दूसरी ओर आमजन को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिल गई। बारिश से जगह-जगह हुए जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। निचले इलाकों में रहने वालों को सबसे अधिक समस्या हुई।
सोमवार सुबह हुई बारिश ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी। शहर की अवध कालोनी, दूधिया नाथ रोड पर जगह-जगह जलभराव और गंदगी के कारण लोगों को आवागमन में भी काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। कई जगह पर जलभराव के कारण किचकिच की स्थिति रही। निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बारिश का पानी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। कई जगह पर तो सड़क के दोनों ओर किनारों पर जलभराव के हालात रहे। नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ आवश्यक कार्य को निपटाने घरों से निकले लोगों को भी दिक्कतों से जूझना पड़ा। सुबह दस बजे बारिश की बूंदाबांदी रुकी और हल्के-हल्के मौसम ढलता गया। करीब 12 बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए तो एक बार फिर लोग बेचैन दिखाई दिए। शाम करीब पांच बजे मौसम सामान्य हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश भी लुकाछिपी कर रही है। दिन में जहां बारिश से मौसम सुहावना होता है, वहीं दोपहर में धूप में लोग परेशान दिखाई देते हैं।