{"_id":"5b22b5674f1c1ba96e8b807a","slug":"91529001319-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष व ईओ ने ईदगाह व जामा मस्जिद में परखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष व ईओ ने ईदगाह व जामा मस्जिद में परखी व्यवस्थाएं
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलविदा नमाज से पहले पालिका ने परखीं तैयारी
पालिकाध्यक्ष व ईओ ने ईदगाह व जामा मस्जिद में देखी व्यवस्थाएं
स्टेडियम रोड पर नाला सफाई का लिया जायजा, मजदूर बढ़ाने के निर्देश
14 पीबीटीपी 7
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अलविदा व ईद के मद्देनजर पालिकाध्यक्ष व ईओ ने बृहस्पतिवार को जामा मस्जिद व ईदगाह पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। स्टेडियम रोड पर नाला सफाई का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल व ईओ निशा मिश्रा ने शहर की जामा मस्जिद पहुंचकर पूरे परिसर में घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परिसर के चारों ओर भी बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ईदगाह में भी पहुंचकर सफाई व्यवस्था के हालात जाने। पालिकाध्यक्ष ने अलविदा व ईद के दिन जुटने वाले नमाजियों के पेयजल व्यवस्था को पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने स्टेडियम रोड पर चल रही नाला सफाई का निरीक्षण किया। नाला सफाई में सफाई मजदूरों की संख्या कम देख ठेकेदार मोहित को मजदूरों की संख्या बढ़ाने को कहा। साथ ही सिल्ट का उठान भी निर्धारित समयावधि में करने के निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि अलविदा व ईद के मद्देनजर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में नाला सफाई रोकी गई है। इसके अलावा अलविदा व ईद के दिन प्रत्येक धार्मिक स्थल पर एक-एक सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि व्यवधान हो। निरीक्षण के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रकाश चंद मौजूद रहे।