{"_id":"5ab2b0214f1c1b92778b6b41","slug":"91521659937-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त अधिग्रहण की भूमि का मुआवजा दिलाएं डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त अधिग्रहण की भूमि का मुआवजा दिलाएं डीएम
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित शिव मंदिर में नगर क्षेत्र के ग्यारह गांवों के किसानों ने पंचायत कर डीएम से निर्माणाधीन ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के निर्माण में बंद किए खेतों के मार्गों को खुलवाने, प्रभावित किसानों को हाईवे पर टोल फ्री सुविधा के साथ ही मार्ग निर्माण में ली गई अतिरिक्त भूमि की पैमाइश कराकर संबंधित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
बुधवार को नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित शिव मंदिर में नगर क्षेत्र के ग्यारह गांवों के किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने कहा कि निर्माणाधीन ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के निर्माण के कारण किसानों के खेतों में जाने वाले सार्वजनिक मार्गों एवं चक रोड को बंद कर दिया है। इससे किसानों को अपने खेतों में पहुंचने के लिए विकट समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। साथ ही हाईवे के दोनों तरफ किसानों के लिए सर्विस लेन भी बनवाई जाए। किसानों की मार्ग निर्माण में पूर्व में अधिग्रहण की गई भूमि के अतिरिक्त भूमि को भी मार्ग में मिलाया जा रहा है। जो कि उनकी भूमि पर अवैध कब्जा है। बार बार कहने के बाद भी कब्जाई गई भूमि को प्राधिकरण मुआवजा नहीं दे रहा है। अतिरिक्त ली गई भूमि का रेवेन्यू अधिकारी इलियास अहमद द्वारा मौके पर जाकर जांच की और उसकी रिपोर्ट भी राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण को भेजी, लेकिन राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी किसानों को गुमराह कर उनके साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने अधिग्रहण की भूमि का मुआवजा दिलाने के साथ ही राजमार्ग पर उन्हें टोल फ्री सुविधा एवं टूटी सड़कों का निर्माण कराने की जिलाधिकारी से मांग की। उन्होंने कहा यदि जल्द समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह आंदोलन छेड़ने को विवश होंगे। इस दौरान विजयपाल सिंह, विरेंद्र यादव, राजेश यादव, चरणसिंह यादव, सुखबीर सिंह, राकेश यादव, राजकुमार, देवेंद्र सिंह, शिवकुमार, धर्मपाल सिंह आदि रहे।