{"_id":"5a2a9bc44f1c1b8b688b755a","slug":"91512741828-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूनीडाम और चंदोई के निकट मिले बाघ के पगचिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूनीडाम और चंदोई के निकट मिले बाघ के पगचिन्ह
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
टाइगर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगरानी टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में जंगल से बाहर से घूम रहे बाघों की बाघों के पगचिह्न लगातार मिल रहे हैं। टीम को ड्यूनीडाम के देवहा की रेत में और चंदोई गांव में बाघ के पगचिह्न मिले हैं।
जंगल से बाहर घूम रहे बाघों की निगरानी के लिए गठित टीम ने शुक्रवार को अमरिया क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान ड्यूनीडाम के निकट देवहा नदी तट पर रेत में बाघ के पगचिह्न देखे गए। इसके अलावा शहर से सटे चंदोई गांव में कालीचरन के गन्ने के खेत में बाघ के पगचिह्न मिले। टीम ने दोनों स्थानों पर पगचिह्न ट्रेस करने के बाद ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें ग्रामीणों को बाघ एवं वन्यजीवों से बचाव के टिप्स देकर अलर्ट रहने की अपील की। इस दौरान ड्यूनीडाम में खैर के जंगल में बने मंदिर पर गोष्ठी का आयोजन कर बाघ से बचाव एवं मुख्यमंत्री वृक्ष घन योजना के संबंध में जानकारी दी गई। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं। कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है।