फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   91 employees on election duty to be suspended

चुनाव ड्यूटी न करने पर 91 कर्मचारी सस्पेंड

Sat, 25 Feb 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 25 Feb 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में ड्यूटी न करना 91 मतदान कर्मियों को महंगा पड़ गया है। सीडीओ/कार्मिक प्रभारी की रिपोर्ट पर डीएम ने 91 मतदान कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। खासबात यह कि डीएम ने यह कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में की है इससे सस्पेंड कर्मियों की बहाली भी जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर से ही हो सकेगी। जिले की चारों विधानसभाओं में 15 फरवरी को हुए मतदान के 1427 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर मतदान के लिए रिजर्व कर्मचारियों सहित 6295 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। इसमें बेसिक शिक्षा के अध्यापक, प्रवक्ता एवं स्वास्थ्य कर्मी शामिल किए गए थे। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी मतदान कर्मियों को 14 फरवरी को मंडी पहुंचना था जहां से चुनाव सामग्री लेकर बूथों पर भेजा गया था। पोलिंग पार्टियां रवाना होने के दौरान करीब 100 से अधिक मतदान कर्मी बिना किसी सूचना के गायब रहे। चुनाव समाप्त होने के बाद अनुपस्थित लोगों के बारे में जानकारी की गई जिसमें कुछ ने प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन 91 मतदान कर्मचारी ऐसे पाए गए जो बिना सूचना के अनुपस्थित रहे थे। इस पर सीडीओ/कार्मिक प्रभारी इंद्रदेव द्विवेदी ने रिपोर्ट डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपी। डीएम ने इसे लापरवाही पाते हुए सभी 91 मतदान कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। खास बात यह है कि डीएम ने यह कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी की हैसियत से की है इसलिए इन कर्मचारियों की बहाली भी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जा सकेगी। सस्पेंड होने की सूचना संबंधित विभागों के माध्यम से कर्मचारी तक भेजी जा रही है।
विज्ञापन

चुनाव की ड्यूटी न करना चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना है। इसके लिए पहले ही सभी को चेतावनी दी गई थी। चुनाव ड्यूटी न करने वाले सभी मतदान कर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन

- मासूम अली सरवर, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed