{"_id":"5c508c3cbdec227366790e10","slug":"81548782652-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी प्रतियोगिता में एसएसबी की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी प्रतियोगिता में एसएसबी की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में एसएसबी ललौरी खेड़ा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुवरपुर, चिरौंजीलाल इंटर कॉलेज और पूर्व मा. विद्यालय के अलावा कोहिनूर क्लब ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीसीओ जितेंद्र मिश्रा ने किया।
पहला मैच एसएसबी ललौखेड़ा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर के बीच हुआ, इसमें एसएसबी की टीम विजयी रही। दूसरा मैच चिरौंजी लाल और पूर्व माध्यमिक विद्यालय दियूरी के बीच हुआ इसमें चिरौंजी लाल कॉलेज, तीसरा मैच स्टेडियम ट्रेनीज और अशोक पब्लिक स्कूल के बीच हुआ इसमें स्टेडियम ट्रेनीज और चौथा मैच कोहिनूर क्लब और एसएसबी के बीच हुआ जिसमें कोहीनूर क्लब की टीम ने जीत हासिल की। सेमी फाइनल स्टेडियम ट्रेनीज, चिरौंजी लाल इंटर कॉलेज, एसएसबी के बीच खेल गया। जिसमें स्टेडियम ट्रेनीज की टीम 4-3 से विजेता रही। उप विजेता कोहिनूर क्लब की टीम रही। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में मीनू सक्सेना, विमला भारती, दीपिक गुप्ता आदि रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सैय्यद आबिद अली, मीनू सक्सेना, विमला भारती, बीनू गंगवार, दीपिका गुप्ता मौजूद रहे।