फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सहकारी समितियों पर ताला, हड़ताल पर गए कर्मचारी

सहकारी समितियों पर ताला, हड़ताल पर गए कर्मचारी

Sat, 03 Nov 2018 09:28 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों पर ताला, हड़ताल पर गए कर्मचारी
बकाया वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पहले दिन कार्यालयों का ताला नहीं खुला। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले नेहरू पार्क में आगे की रणनीति तय की गई। जिले की सभी साधन सहकारी समितियों पर ताला लटका रहने के कारण किसानों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले की सभी 76 साधन सहकारी समितियों पर शनिवार को ताला लटका रहा। इस बार कर्मचारी हड़ताल समाप्त करने को तैयार नहीं हैं। नेहरु पार्क में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि बकाया वेतन के भुगतान, कर्मचारियों के सरकारीकरण, सरकारी खजाने से वेतन की व्यवस्था किए जाने आदि मांगों को लेकर हम लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों स्वयं मुख्यमंत्री ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज शुरू हुआ कार्य बहिष्कार तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार प्रदेश यूनियन को लिखित आश्वासन नहीं देती तब तक सहकारी समितियों पर खाद वितरण, वसूली के कार्यों के साथ धान खरीद का कार्य नहीं होगा। उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। महामंत्री वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि सहकारी समिति कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान का किया वादा पूरा नहीं हो सका है। इससे कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंचते जा रहे हैं। यही वजह है कि आज जिले भर के सहकारी समिति कर्मचारियों को बेमियादी हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने मांगें न माने जाने तक पूर्ण ताला बंदी का भी ऐलान किया। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के अमृता खास, चुर्रा सकतपुर, खांडेपुर परैवा, जशोली दिवाली, रोहनिया, बमरौली, बरखेड़ा, जोगीठेर आदि जगहों पर भी सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान समितियों पर खाद लेने वाले किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। पूरनपुर में हड़ताल का खासा असर देखने को मिला। अधिकांश कर्मचारियों ने नेहरू उद्यान में चल रहे धरने में शामिल होकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने में महेंद्र यादव, चेतराम, खुर्शीद हसन, रामदयाल वर्मा, रामपाल शर्मा, राजकुमार, धर्मपाल, प्रमोद कुमार, ज्ञानी यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed