{"_id":"5bc39071bdec22694a53b894","slug":"81539543153-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर वर्ग में अंकित बने बेस्ट फाइटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर वर्ग में अंकित बने बेस्ट फाइटर
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ताइक्वांडो संघ बागपत के सानिध्य एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के निर्देशन में 5वीं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो ऑफिशियल चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें सीनियर वर्ग में अंकित को बेस्ट फाइटर चुना गया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ संघ सचिव सचिन शर्मा ने किया। भारतीय ताइक्वांडो महासंघ के तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप में जिला बागपत से पंजीकृत सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग किया। सब जूनियर वर्ग में अनिकेत, यश, वत्स और खुशी चौहान ने स्वर्ण पदक, हर्ष प्रजापति, अतुल शर्मा, यशी, डोली ने रजत पदक और हर्ष प्रियांशी ने कांस्य पदक जीता। कैडेट वर्ग में वेदांत मलिक, विशाल धामा, सोनू धामा, यश उज्ज्वल, गुड्डू यादव, अंशिका शर्मा, प्रीति, निधि, रिया एवं अभिनव धामा ने स्वर्ण पदक, गौतम, आदि, हर्षित ने रजत और ऋतु ने ब्रांज मेडल जीता। साइमा खोकर को कैडेट वर्ग में बालिका बेस्ट फाइटर चुना गया। जूनियर वर्ग में अक्षिता तोमर, चेतन कुमार, चमन कौशिक, हिमांशु, आकाश, आकाश यादव, ज्योति चौहान, विधि कुंडू ने स्वर्ण पदक, दीपांशु ने रजत पदक एवं प्रियांशु ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग में अंकित को बेस्ट फाइटर चुना गया। मनीष यादव, अक्षित तोमर, विधि, रविकांत शर्मा को बेस्ट रेफरी से सम्मानित किया। संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने विजेता खिलाड़ियों को नगद धनराशि एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन में मुख्य अतिथि देव कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सोनू यादव ने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए कठिन मेहनत करने की लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी, धर्मेंद्र शर्मा, सीमा दुग्गल, नीरज नैन, राजेश, सनी तोमर, रविकांत शर्मा, यशवीर धामा, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।