{"_id":"5ba2a6b9867a55012c350b32","slug":"81537386169-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ट ने फूड इंस्पेक्टर को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ट ने फूड इंस्पेक्टर को चेताया
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीयांस कुमार जैन ने फूड इंस्पेक्टर की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। साथ ही कहा फूड इंस्पेक्टर व्यापारियों को परेशान न करें। व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा।
बुधवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीयांस कुमार जैन के नेतृत्व में खेकड़ा नगर के बाजार स्थित जैन धर्मशाला में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें श्रीयांस जैन ने कहा कि वह फूड इंस्पेक्टर को कई बार बता चुके हैं कि नगर क्षेत्र में अनजान लोग गाड़ी में घटिया दाल चावल अवैध रूप से बेच रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा फूड इंस्पेक्टर आए दिन खेकड़ा बाजार में आकर व्यापारियों को तंग करता हैं। नमूने भरने लगते हैं। व्यापारी उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि वह खाद्य नमूने लेने के खिलाफ नहीं हैं, कहा कि यदि नमूना भरना है तो वह व्यापार मंडल पदाधिकारियों के सामने हो ताकि व्यापारियों का उत्पीड़न न हो सके। चेतावनी दी कि यदि फूड इंस्पेक्टर यदि खेकड़ा बाजार में घुसा तो व्यापारी उसका विरोध देंगे। इसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश बिंदल, विनोद गुप्ता, सुमेर चंद जैन, ब्रजपाल जैन, राजीव गुप्ता, मोहन बेदी, विकास गुप्ता, सचिन सिंघल, मयंक सिंघल, आशु जैन, सुशीला सिंघल, राजू गुप्ता, हंस कुमार जैन आदि रहे।