फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लेखपाल से अभद्रता, अभिलेख फाड़ने की कोशिश

लेखपाल से अभद्रता, अभिलेख फाड़ने की कोशिश

Sun, 09 Sep 2018 11:27 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल से अभद्रता, अभिलेख फाड़ने की कोशिश
लेखपाल से अभद्रता, अभिलेख फाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

अवैध कब्जे की शिकायत पर गए थे सीमांकन करने
बरखेड़ा पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। सरकारी जगह पर अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर जांच करने गए लेखपाल से आरोपी ने गाली गलौज कर मारपीट की। अभिलेख फाड़ने की कोशिश की गई। बरखेड़ा पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा कोन गांव निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अधकटा गांव हल्का लेखपाल हैं। उनके हल्के के अंतर्गत आने वाले जगदीशपुर गांव में ग्राम समाज की खेतिहर भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच करने के लिए रविवार को वह साथी लेखपाल धर्मपाल के साथ गांव गए। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सीमांकन कार्य शुरू किया ही था कि आरोपी रामपाल आ धमका और गाली गलौज करने लगा। सीमांकन कार्य करने से रोकते हुए मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं टीम के पास मौजूद सरकारी अभिलेख फाड़ने की भी कोशिश की गई। किसी तरह वह खुद को बचाकर मौके से निकल सके। थानाध्यक्ष बरखेड़ा राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि लेखपाल से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी रामपाल निवासी जगदीशपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed