फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तीन विद्यालयों के निरीक्षण में सात शिक्षिकाएं व तीन अनुदेशक मिले गैरहाजिर

तीन विद्यालयों के निरीक्षण में सात शिक्षिकाएं व तीन अनुदेशक मिले गैरहाजिर

Thu, 19 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
तीन विद्यालयों के निरीक्षण में सात शिक्षिकाएं व तीन अनुदेशक मिले गैरहाजिर
तीन परिषदीय स्कूलों में सात शिक्षिकाएं व तीन अनुदेशक मिले गैरहाजिर
विज्ञापन

बॉ स्कूल नगर क्षेत्र में गंदगी मिलने पर बिफरे बीएसए
सभी का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण तलब करने के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को तीन परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में सात शिक्षिकाएं समेत तीन अनुदेशक गैरहाजिर मिले। वहीं बॉ स्कूल नगर क्षेत्र में गंदगी मिलने पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। बीएसए ने गैरहाजिर शिक्षिकाओं, अनुदेशकों व बॉ स्कूल की वार्डेन व स्वच्छता प्रभारी के वेतन/मानदेय आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

बीएसए ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सड़िया व प्राथमिक विद्यालय ऐतमाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शिक्षिका प्रीति मिश्रा, माया देवी, ममता वर्मा, ममता सोलंकी, रामेश्वरी, वैशाली देवी, श्वेता सिंह व अनुदेशक किरन, मनीषा, गायत्री देवी गैरहाजिर पाई गईं। गैरहाजिर शिक्षिकाओं, अनुदेशकों के वेतन/मानदेय आहरण पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इधर बीएसए ने कार्यालय कैंपस में चल रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें विद्यालय परिसर में जहां तहां गंदगी मिली। बाथरूम आदि में साफ सफाई नहीं होना पाया गया। जिस पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। बीएसए ने वार्डेन कहकशां परवीन व स्वच्छता प्रभारी कुलविंदर कौर का मानदेय रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed