{"_id":"5b26b6c94f1c1b53268b69a5","slug":"81529263817-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक यात्री बोले, समय से चलाओ ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैनिक यात्री बोले, समय से चलाओ ट्रेन
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। दैनिक यात्री संघ के यात्रियों ने खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप कराए जाने और कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाने मांग को लेकर कार्यवाहक रेलवे स्टेशन मास्टर को शिकायती पत्र सौंपा।
रविवार शाम दैनिक यात्री संघ के यात्री खेकड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां विरोध प्रदर्शन कर कार्यवाहक रेलवे स्टेशन मास्टर ओमबीर सिंह को दिए शिकायती पत्र में कहा कि दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर समय सारिणी के अनुरूप ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। ट्रेनों मे खेकड़ा समेत क्षेत्र के हजारों यात्री यात्रा करते हैं। शामली से सुबह नौ बजे दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54060 अपने निर्धारित समय से एक से डेढ घंटा विलम्ब से चल रही है। कई बार यह ट्रेन रद्द भी रहती है, जिसके चलते यात्रियों को रेलवे स्टेशनों एवं हाल्टों पर गर्मी के बीच भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने पैसेंजर ट्रेन 74022 में अतिरिक्त कोच बढ़वाए जाने एवं ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप कराये जाने की मांग की।
कार्यवाहक रेलवे स्टेशन मास्टर ने शिकायती पत्र रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियो को भेज जल्द समस्याओं के निदान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रोहित सिंघल, ऋषभ जैन, सतीश भारद्वाज, गौरव नैन, विकास कुमार, पंकज शुक्ला, कपिल तोमर, मनीष सिंह, समीर अंसारी, सचिन भारद्वाज, गौरव कुमार, गोपी यादव, कुलदीप यादव, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।