{"_id":"5ab163274f1c1b00768b6b5c","slug":"81521574695-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम्योपैथिक के शिविर में 275 को दवा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम्योपैथिक के शिविर में 275 को दवा दी
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में होम्योपैथिक के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से ग्रस्त 275 मरीजों की जांच कर दवा दी।
मंगलवार को नगर के मोहल्ला मुंडाला स्थित घीसा संत दरबार में मिशन आयुष के तहत आयुष आपके द्वार हेतु राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा खेकड़ा ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसका शुभारंभ खेकड़ा नगर पालिका की चेयरमैन संगीता धामा ने किया। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा प्राचीन कालीन चिकित्सा है। इसके सबसे अच्छे सकारात्मक परिणाम हैं। उन्होंने लोगों से होम्योपैथिक चिकित्सा के माध्यम से रोगों का उपचार कराने की अपील कीा। शिविर में डॉ. प्रभाकर पांडेय ने महात्मा हनीमन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न रोगों से ग्रस्त 275 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा दी। इस दौरान महंत देवेंद्र दास महाराज, अमित डागर, श्रेयांस जैन, ओमपाल धामा, संजय धामा, प्रमोद पहलवान, फागुन दास, हरपाल सिंह आदि रहे।