{"_id":"5a7f4a574f1c1b5e6e8b4883","slug":"81518291543-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेवकों ने जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेवकों ने जागरूकता रैली निकाली
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक महाविद्यालय की रासेयो की द्वितीय इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रहे शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साधना तोमर के निर्देशन में प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने ईश वंदना और लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी। द्वितीय सत्र में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली और रक्तदान किया। तृतीय सत्र में पर्यावरण और हरियाली संरक्षण पर संगोष्ठी हुई। इसमें तनु राणा, मोनिका, मेघा चौधरी, कोमल, काजल, सोनिया, लक्ष्मी, फरहीन ने विचार व्यक्त किए। दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज और संचालक ने कहा कि युवा देश के विकास की रीढ़ होता है। युवाओं को देश और समाज की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए। अध्यक्षता डॉ. शीशपाल सिंह ने की। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साधना तोमर ने किया।