{"_id":"5a7ef6d14f1c1ba2268b9838","slug":"81518270161-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर्व पर बनाए रखे शांति व्यवस्था: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर्व पर बनाए रखे शांति व्यवस्था: एसडीएम
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति न लगे लाउडस्पीकर : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर/दियोरिया। एसडीएम सूरज कुमार यादव ने कहा लोग महाशिवरात्रि पर्व आपसी भाईचारे के साथ शांति से मनाएं।
एसडीएम ने शनिवार को अपराह्न दो बजे बीसलपुर कोतवाली और चार बजे दियोरिया कोतवाली में महाशिवरात्रि पर्व के सिलसिले में आयोजित शांति समितियों की बैठक में कहा कि इस पर्व पर मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति अवश्य ली जाए। बिना अनुमति के लाउडस्पीकर नहीं लगाए जाएंगे। सीओ प्रवीन मलिक ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिवमंदिरों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले शिवमंदिरों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बैठकों में बीसलपुर कोतवाल मनोज कुमार यादव, एसएसआई बीपी सैंगर, कस्बा इंचार्ज वेदपाल सिंह, राकेश मित्तल, राहुल मिश्रा, राजेश सिंह, अलीहसन, अलाउद्दीन, अमित अग्रवाल, अजयपाल राना, गोपाल गंगवार, दियोरिया कोतवाल गोपी चंद्र यादव और एसएसआई पान सिंह आदि वक्ताओं ने विचार रखे।
जमुनिया। शनिवार को एसडीएम पुष्पा देवरार ने महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शिवमंदिर ओडाझार पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।