फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   उत्खनन के दौरान मिले प्राचीन सभ्यता के सबूत

उत्खनन के दौरान मिले प्राचीन सभ्यता के सबूत

Thu, 25 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
उत्खनन के दौरान मिले प्राचीन सभ्यता के सबूत
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन ने टीम के साथ क्षेत्र के रावण उर्फ बड़ा गांव में प्राचीन कालीन टीलों का सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा टीले का उत्खनन होने से प्राचीन सभ्यता को नुकसान होने के सबूत मिले हैं।
खेकड़ा क्षेत्र के रावण उर्फ बड़ागांव प्राचीन कालीन सभ्यता के प्रमाणों का प्रसिद्ध स्थल है। इसके संबंध में मान्यता है कि रावण जब मंशा देवी की मूर्ति को लेकर लंका जा रहे थे। तब उन्हें प्राचीन कालीन यहां के टीले पर पहुंचने पर लघु शंका हुई और वहा पशुओं को चरा रहे ग्वाले को वह मंशा देवी की मूर्ति को थमाकर लघु शंका के लिए चले गए। तभी मंशा देवी टीले पर विराजमान हो गई। अथक प्रयास करने के बाद भी रावण मंशी देवी की मूर्ति वहां से नहीं उठा पाए। तभी से मंशा देवी की मूर्ति यहां पर विराजमान है। यहां मंशा देवी का भव्य मंदिर हैं। समय समय पर शोधकर्ता यहां आकर शोध कर प्राचीन सभ्यता से जुडे़ प्रमाण एकत्र करते रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन अपनी टीम के साथ इन टीलों का सर्वे करने पहुंचे। उन्होंने टीले उत्तरी छोर पर स्थित प्राचीन कालीन टीलों के स्थलों का खुदाई कर सर्वेक्षण किया। उन्होंने बताया कि टीलों के ऊपरी सतह से ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के लिए मिट्टी के खनन से अनेक प्राचीन कालीन अवशेष जमीन दोज हो गए हैं। पूर्व स्थल से प्राप्त अवशेषों के आधार पर इतिहासकार अमित राय जैन ने दावा किया कि बड़ागांव के इस स्थल पर कम से कम दो हजार वर्ष पुराने मानव एवं स्त्री रहा करते थे, क्योंकि यहां से प्राप्त ईंटें कुषाण कालीन युग की है। प्राचीन मृद्व भांडो के खंडित पुरावशेष यहां जगह जगह बिखरे पडे़ हैं। दरअसल यहां से गुजर रहे ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के लिए वह प्राचीन टीलों व खेतों को खोदकर रातों रात मिट्टी आदि दब गई। सि कारण यहां जमीन में दबी मानव स्त्री के प्राचीन कालीन प्रमाण जमीन दोज हो गए हैं। इसके बावजूद टीले से झांकती प्राचीन कालीन दीवारों एवं अन्य पुरावशेषों से अभी भी विपुल मात्रा में यहां ऐसे प्रमाण मौजूद हैं, जिनको देखकर सहज ही अनुमान लग जाता है। उनका कहना है कि यहां भी बरनावा उत्खनन ही तरह केंद्र सरकार को जमीन का उत्खनन कराना चाहिए, ताकि प्राचीन कालीन सभ्यता से पर्दा उठ सके। उन्होंने मंशा देवी मंदिर के साथ ही त्रिलोक तीर्थ जैन मंदिर का भी दौरा किया। उनके साथ डॉ. कुलदीप त्यागी, मोहित जैन आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed