{"_id":"5a663eff4f1c1b8a268b5d4a","slug":"81516650239-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों के देर से आने पर सभासद ने नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों के देर से आने पर सभासद ने नाराजगी जताई
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
वार्ड नंबर दस के सभासद ने सफाई कर्मी दस बजे के बाद कूड़ा उठाने के लिए पहुंचने पर नाराजगी जताई। साथ ही ईओ को फोन कर सफाई व्यवस्था में सुधार कराने और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण सोमवार को रेलवे रोड पर वार्ड नंबर दस में स्थित शिव मंदिर एवं उसके आस पास गंदगी के अंबार लगे होने से वार्ड सभासद सुधीर धामा एडवोकेट एवं अनेक लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान सुबह दस बजे के बाद ट्रैक्टर ट्राली लेकर सफाई कर्मी गंदगी के ढेर उठानेे पहुंचे तो वहा मौजूद वार्ड सभासद सुधीर धामा ने सफाई कर्मियों के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई और कहा कि उनकी ड्यूटी सुबह छह बजे से दस बजे तक है और मंदिर में सुबह के समय लोग पूजा अर्चना करने आते हैं। जब मंदिर के आस पास ही यह हाल है तो दूसरे स्थानों पर क्या स्थिति होगी। मौजूद लोगों ने भी आपत्ति जताई। साथ ही वार्ड सभासद ने अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान को फोन कर लापरवाह सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा।