फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विकासितों जिलों में शामिल हो पीलीभीत का नाम

विकासितों जिलों में शामिल हो पीलीभीत का नाम

Fri, 08 Dec 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
विकासितों जिलों में शामिल हो पीलीभीत का नाम
मेनका - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में जनसभाएं कर योजनाओं की जानकारी और समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि वह पीलीभीत का नाम देश के विकसित जिलों में शामिल कराना चाहती हैं।
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सुबह कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ललौरीखेड़ा क्षेत्र के गांव ऐमी, बालपुर व हरचुइया में जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि जिले का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीलीभीत का नाम देश के विकसित जिलों में शामिल कराने को हर संभव प्रयास कर रही है। इसके शहर से लेकर गांव तक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। अराजकता और असुरक्षा की भावना खत्म हो रही है और विकास को गति मिल रही है। इस दौरान दिल्ली कार्यालय में तैनात एपीएस विनायक मिश्रा की मां के निधन की सूचना मिलने पर वह जनसभाएं छोड़कर दिल्ली रवाना हो गईं। जनसभाओं के दौरान डॉ. बांके लाल, एमआर मलिक, टीटू चौहान, महेश गंगवार, महेश गंगवार, चौधरी जोगेंद्र सिंह, रेखा परिहार, देवेंद्र सिंह टोनी, वीपी सिंह, राधेश्याम, श्यामबिहारी, बबलू सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed