फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रंजिशन दो पक्षों में विवाद, फायरिंग

रंजिशन दो पक्षों में विवाद, फायरिंग

Sat, 18 Nov 2017 05:59 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन दो पक्षों में विवाद, फायरिंग
बंदूक - फोटो : FILE PHOTO
क्रास केस दर्ज, दोनों पक्षों के तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

मोहल्ला दुबे में शुक्रवार की रात एक ही परिवार के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने दहशत फैलाने के लिए तमंचों से हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में सभासद पद का एक प्रत्याशी भी शामिल है।
मोहल्ला दुबे निवासी कोटेदार जयराम भोजवाल और उनके सगे भाई श्रीराम भोजवाल में काफी समय से रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी भी चल रही है। दोनों पक्षों के मकान बिल्कुल सटे हुए हैं। दोनों पक्ष सभासद का चुनाव भी लड़ रहे हैं। जयराम की पत्नी सुनीता और श्रीराम का पुत्र मुनीष प्रत्याशी हैं। शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे दोनों पक्षों का आमना-सामना हो गया। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर अपने मतदाताओं को भड़काने का आरोप लगाने लगे। विवाद बढ़ने पर पहले दोनों पक्षों में गाली गलौज, पथराव हुआ और बाद में दोनों पक्षों ने दहशत फैलाने के लिए तमंचों से हवाई फायरिंग की, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों की ओर से पांच फायर किए गए। इसी बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से कारतूस के चार खोखे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

प्रथम पक्ष के जयराम द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में दूसरे पक्ष के श्रीराम, उनके पुत्र अमित कुमार, मुनीष कुमार और अनुज कुमार को नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष के श्रीराम द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में प्रथम पक्ष के जयराम और उनके पुत्र शिवम को नामजद किया गया है। रिपोर्ट में गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, पथराव करने और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के श्रीराम, जयराम और मुनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मुनीष सभासद पद का प्रत्याशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वारंटी गिरफ्तार
दियोरिया। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर गांव पैंतबोझी निवासी श्रीकृष्ण और प्यारेलाल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed