{"_id":"5a008f984f1c1b78548bb3db","slug":"81509986200-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को भायी धान की नई प्रजाति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को भायी धान की नई प्रजाति
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
धान
- फोटो : Demo Pic.
पीलीभीत। जिले के प्रगतिशील किसान हमेशा से कुछ अलग हटकर करने को प्रयासरत रहते हैं। ऐसे ही एक किसान ने धान की एक नई प्रजाति को अपनाया जिसमें उन्हें न सिर्फ सात क्ंिवटल प्रति एकड़ अधिक उत्पादन मिला। अच्छी बढ़वार के बाद भी फसल गिरी नहीं। क्राप कटाई में परिणाम सामने आने पर अन्य किसानों ने भी इसकी सराहना की है।
पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर के किसान नौनिहाल सिंह ने पिछले काफी समय से धान की खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष उन्होंने अपने एक मित्र की सुझाव पर दो एकड़ जमीन में धान की नई प्रजाति सवा-127 की रोपाई की जबकि बाकी खेत पर हर बार की तरह पीआर-113 प्रजाति का धान लगाया। रविवार को बीज कंपनी के प्रतिनिधियों ने विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में धान की क्राप कटिंग कराई। इसमें पीआर-113 में प्रति एकड़ 39.2 क्विंटल का उत्पादन मिला जबकि सवा-127 प्रजाति का उत्पादन 46.4 अर्थात पीआर-113 से लगभग सात क्विंटल अधिक मिला। ग्रामीणों के सामने हुई क्राप कटिंग के बाद खेत पर ही दोनों का परिणाम निकाला गया। जिसपर वहां मौजूद किसानों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्मीर सिंह, जगदीश सिंह, संदीप सिंह, लखवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि थे।
-----------