फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   80 lakh rupees of Pareva Kishni Committee stuck on 352 defaulters

Pilibhit News: बाजार में महिला से हुई लूट के मामले में दो युवक गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
80 lakh rupees of Pareva Kishni Committee stuck on 352 defaulters
पीलीभीत। नशे की पुड़िया खरीदने के लिए रुपये पूरे न होने पर आरोपियों ने शहर के मुख्य बाजार में महिला कर्मचारी से लूट कर ली थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। आरोपी कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले हैं। जो आपस में अच्छे दोस्त भी हैं।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला होली चौराहे की रहने वाली नीतू सिंह चावला चौराहे के पास एक सराफ की दुकान में काम करती हैं। बुधवार की रात आठ बजे वह घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान चावला चौराहे के निकट बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से पर्स लूट लिया। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

महिला से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों से भी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन साउथ स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी उमेश पुत्र वीर बहादुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा आरोपी विशाल गौड़ उर्फ विसु निवासी चपरासी कॉलोनी का रहने वाला है। दोनों नशे के आदी हैं। उमेश के पास से 2050 रुपये, एक टूटी मोतियों की माला, चाकू व विशाल के पास से तमंचा, कारतूस व 2120 रुपये बरामद हुए हैं। बकौल पुलिस- दोनाें ने बताया कि घटना वाले दिन स्मैक की पुड़िया खरीदने के लिए रुपये पूरे नहीं हो पा रहे थे, इसलिए उन्होंने बाजार में महिला का पर्स लूट लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed