{"_id":"6972788802e5f945530dfd1b","slug":"750-lakhs-were-grabbed-in-the-name-of-getting-the-land-registered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-152379-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 7.50 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 7.50 लाख हड़पे
Fri, 23 Jan 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
माधोटांडा। जमीन का बैनामा करने के नाम पर गांव ढकिया केसरपुर निवासी उपासना देवी के दो बार में 7.50 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव ढकिया केसरपुर निवासी उपासना देवी ने बताया कि नरेश वर्मा व खरगारी वर्मा ने उसकी जान पहचान पुरैना गांव निवासी गुरमीत कौर व रमन दीप कौर से कराई। पुत्री के विदेश जाने की वजह से गुरमीत कौर को रुपये की आवश्यकता थी। इस पर गुरमीत कौर ने पुरैना गांव में स्थित अपनी जमीन का सौदा 14.50 लाख रुपये में उसके साथ तय कर दिया। 19 नवंबर 2025 को सौदे को लेकर स्टांप भी तैयार किया गया और गवाह के सामने दो लाख रुपये भी गुरमीत कौर को दे दिए।
बैनामा करने के लिए 22 नवंबर 2025 की तिथि तय हुई। इससे पूर्व 20 नवंबर को उसने आरटीजीएस के माध्यम से 5.50 लाख रुपये गुरमीत कौर के खाते में भेज दिए। जमीन को पहले ही बिक्री कर देने की बात भी सामने आई। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद