{"_id":"56eee0ed4f1c1b3327f15055","slug":"75-thousand-profit-the-budget-of-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 हजार के लाभ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 हजार के लाभ का बजट पास
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बैठक।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य बैठक (एजीएम) में 75 हजार के लाभ का बजट पास किया गया। इसके अलावा पर्चियां मिलों से निकलवाने, बिलसंडा में खाली पड़े भूखंड की बाउंड्री बनवाने सहित कई प्रस्ताव पास हुए।
गन्ना समिति परिसर में अध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव जितेंद्र कुमार ने गत बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसकी पुष्टि की गई। इसके बाद सदस्यों ने गन्ना किसानों की समस्याएं रखी। संचालकों ने पेराई सत्र समाप्त होने पर एजीएम करने, मिल बंद होने के बाद भी भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर आगामी सत्र में एजीएम समय से करने, भुगतान शीघ्र कराने को मिलों को नोटिस जारी करने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अलावा समिति को नई जीप खरीदने, बिलसंडा में खाली पड़े भूखंड पर बाउंड्री बनवाने, पर्चियां समिति के स्थान पर मिलों से निकलवाने, सीतापुर आंख अस्पताल में नेत्र शिविर लगवाने सहित कई प्रस्ताव पास हुए। इसके साथ ही 4,23,51,932 रुपये आय और 4,22,76,248 रुपये के व्यय का बजट पास किया गया। इस प्रकार कुल 75 हजार लाभ का बजट पास हुआ। एजीएम में एससीडीआई मानवेंद्र त्रिपाठी, रुद्रपाल सिंह, राजेश वर्मा, भगवान सिंह, राजू शर्मा, गजेंद्र सिंह, अमोद पांडेय, रामप्रकाश मिश्रा, रामकुमार मिश्रा सहित कई शामिल रहे।