फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   74th Independence day

74वां स्वतंत्रता दिवस आज: नौ बजे होगा ध्वजारोहण.. सामूहिक कार्यक्रम पर रोक

Sat, 15 Aug 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
74th Independence day
पीलीभीत। देश की आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सादगी से मनाया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार सरकारी और गैर-सरकारी भवनों पर शनिवार सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। कोविड-19 के चलते कोई भी सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा। न ही मानव शृंखला बनाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन के बाद प्रदेश सरकार ने भी बृहस्पतिवार शाम दिशा निर्देश जारी किए। इसमें कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास और शहीद हुए देशभक्तों के प्रेरक प्रसंगों से रूबरू कराया जाए। ऑनलाइन कार्यक्रमों में कोविड-19 के योद्धाओं को आमंत्रित किया जाए। ब्लाक, तहसील और जनपद स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रमों को आयोजित किया जाए। इधर, जिला प्रशासन ने भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी विभागों और गैर सरकारी संस्थाओं के भवनों पर सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन

शहीद रामस्वरूप पार्क में एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल सिंह ध्वजारोहण करेंगे। तहसीलों में उप जिलाधिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उनका सम्मान करेंगे। डीएम वैभव श्रीवास्तव ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में पौधरोपण करेंगे। एसडीएम, तहसीलदार, सभी विभागाध्यक्ष और खंड विकास अधिकारी ब्लॉकों में पौधरोपण करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह शहीद दामोदार पार्क में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। सीडीओ श्रीनवास मिश्र वृद्धाश्रम में फल वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार इस बार कोविड-19 के चलते सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। जो भी कार्यक्रम आयोजित होंगे, उनमें सामाजिक दूरी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। - वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed