फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   उर्से लुत्फी में डीएम समेत प्रशासनिक अफसरों ने की चादरपोशी

उर्से लुत्फी में डीएम समेत प्रशासनिक अफसरों ने की चादरपोशी

Sun, 30 Dec 2018 09:44 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Sun, 30 Dec 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
उर्से लुत्फी में डीएम समेत प्रशासनिक अफसरों ने की चादरपोशी
डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
देर शाम हुए महफिल-ए-शमां में झूमे अकीदतमंद
विज्ञापन

कुलशरीफ के साथ आज होगा समापन

पीलीभीत। सूफी संत हजरत लुत्फुल्लाह शाह मियां के सालाना उर्स-ए-पाक के मौके पर शनिवार देर शाम जलसे का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम समेत अन्य प्रशासनिक अफसरों ने दरगाह शरीफ पर हाजिरी देकर चादरपोशी की।

शहर के मोहल्ला पंजाबियान स्थित दरगाह शरीफ पर शुक्रवार को गुस्ल शरीफ की रस्म के साथ परंपरागत उर्स-ए-लुत्फी का आग़ाज हुआ था। शनिवार देर शाम डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, एसपी बालेंदु भूषण सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी ने दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की। सज्जादानशीं नूर मियां लुत्फी ने सभी अधिकारियों की दस्तारबंदी की। इस दौरान जलसे का भी आयोजन किया गया, जिसमें शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इजहार अहमद बरकाती ने तकरीर फरमाई। जलसा रात करीब डेढ़ बजे तक चलता रहा। रविवार को मगरिब की नमाज के बाद हल्का ए शरीफ व रात नौ बजे से महफिल-ए-शमां का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर दरगाह प्रबंध कमेटी के सचिव जहीर मियां लुत्फी, हाजी मुहम्मद जफर शम्सी, मंसूर अहमद, रफीक मियां, फूल मियां, वकील अहमद, हाजी नसीरुद्दीन, नसीमुद्दीन, शहजादुल हक़, अयाजुउद्दीन, एम जमीर मंसूरी समेत कई अकीदतमंद मौजूद रहे। सचिव जहीर मियां लुत्फी ने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे कुलशरीफ शुरू होगा। हम्द, नात, मनकबत के बाद डेढ़ बजे इसका समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed