{"_id":"5bd0cb04bdec22698b7fcb96","slug":"71540410116-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर दो ट्रक टकराए, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर दो ट्रक टकराए, चालक की मौत
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल में पहुंचे और परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया और शव को अपने गांव बरेली चल गए।
जनपद बरेली के ग्राम केसरपुर थाना सिरौली निवासी शमशाद पुत्र आजाद ट्रक चलाता है। बुधवार को सुबह करीब छह बजे वह हरियाणा से सेब से लदा ट्रक लेकर गाजियाबाद जा रहा था। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप पहुंचा तभी सामने से विपरीत दिशा में आ रहे अनियंत्रित ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रक में भरे सेब हाईवे पर बिखर गए। साथ ही ट्रक चालक शमशाद की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर दूसरा ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया। हाईवे पर हुई घटना की सूचना वाहन सवारों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और मृतक ट्रक चालक के शव को ट्रक से बाहर निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी बागपत पहुंचे और मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द किया और परिजन मृतक के शव को लेकर अपने गांव वापस लौट गए।