{"_id":"5b80467042c7924653269908","slug":"71535133296-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 करोड़ घोटाले की आर्थिक अपराध शाखा करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 करोड़ घोटाले की आर्थिक अपराध शाखा करेगी जांच
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला इम्पैक्ट
12 करोड़ घोटाले की आर्थिक अपराध शाखा करेगी जांच
कोतवाली में दर्ज एफआईआर को जल्द किया जाएगा ट्रांसफर
बरेली-बीसलपुर रोड निर्माण में घोटाले का मामला
अमर उजाला ब्यरो
पीलीभीत। बरेली-बीसलुपर रोड निर्माण में करीब 12 करोड़ के घोटाले के मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा लखनऊ द्वारा की जाएगी। कोतवाली में दर्ज की गई एफआईआर को विभागीय कार्रवाई पूरी कर जल्द ट्रांसफर किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड प्रथम अनिल कुमार राना ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि 2015-16 में बीसलपुर-बरेली मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम मैसर्स एवरग्रीन इन्फ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड गोमती नगर लखनऊ द्वारा किया जाना था। फर्म ने अधूरा काम किया। साथ ही खराब गुणवत्ता होने के साथ ही सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया गया था। इस मामले में कांट्रेक्ट समाप्त किए जाने के बाद चार्टेड मर्केन्टाइल एम बैंक लिमिटेड सुल्तान मंजिल बीएन रोड लाल बाग लखनऊ से 760 लाख रुपये की एफडीआर भी फर्म ने ही कैश करा ली थी। इस मामले में 12 करोड़ की क्षति बताई गई है। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। इस प्रकरण की विवेचना आर्थिक अपराध शाखा लखनऊ द्वारा की जाएगी।
00
50 लाख रुपये से ऊपर के घोटाले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को भेजी जाती है। यह मामला इससे अधिक का है। इसलिए कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मिलने पर मेरे स्तर से एसपी को भेजी जाएगी। इसके बाद विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर इसको आर्थिक अपराध शाखा के लिए ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी