फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076

जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076

Wed, 21 Mar 2018 08:55 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076
जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076
विज्ञापन

डीएम ने बीडीओ को दिए गांव से नंबर डॉयल करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जनशिकायतों की सुनवाई के लिए अब आईजीआरएस के स्थान पर जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू हो रही है। इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने सभी बीडीओ को अपने ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक गांव से 1076 नंबर डायल कराकर रिपोर्ट तलब की है ताकि यदि कहीं नेटवर्क की दिक्कत हो तो उसे दुरुस्त कराया जा सके।
जनशिकायतों की सुनवाई एवं इसके त्वरित निस्तारण के लिए अभी तक आईजीआरएस के तहत ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जाती थी। जिन्हें संबंधित अधिकारियों को भेजकर निस्तारण कराया जाता था। इसमें संबंधित अधिकारी तक शिकायत पहुंचने में समय लगता था, साथ ही शिकायतकर्ता को इसके निस्तारण की जानकारी भी देर से मिलती थी। अब इसमें सुधार करते हुए शासन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा 1076 शुरू की है। इस टोलफ्री नंबर पर काल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। फोनकर्ता की काल लखनऊ में बने हेल्पलाइन कार्यालय में रिसीव होगी जहां से तुरंत ही इस शिकायत को सीधे संबंधित अधिकारी को मेसेज एवं ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जाएगा। शिकायत निस्तारण के लिए अधिकारियों के चार लेबल क्रमश: एल-1, एल-2, एल-3 एवं एल-4 बनाए हैं। पहले स्तर पर संबंधित अधिकारी को सूचना प्राप्त होगी। निर्धारित समय पर निस्तारण न होने पर इसे अगले स्तर के अधिकारी पर भेज दिया जाएगा। मंगलवार शाम अधिकारियों के साथ हुई बैठक में नवागत डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने इस पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव में टीम भेजकर हेल्पलाइन 1076 डॉयल कराए जिससे यदि किसी गांव नेटवर्क की समस्या हो तो उसे ठीक कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन को जिले में बेहतर तरीके लागू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

000000
ई-आफिस पर शुरू हुआ काम
नवागत डीएम ने चार्ज ग्रहण करने के बाद सबसे पहले ई-आफिस की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए थे। इस पर मंगलवार शाम से ही काम भी शुरू करा दिया गया। डीएम के निर्देश पर सभी अधिकारियों के फोन नंबर एवं ई-मेल एकत्र करने के बाद एनआईसी में फीडिंग शुरू हो गई है। साथ ही सभी विभागों को पत्र भेजकर कार्यालय को ई-आफिस बनाने के लिए जरूरी लैपटॉप, स्केनर, प्रिंटर आदि की डिमांड मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed