{"_id":"5aaebf374f1c1bc3758b62eb","slug":"71521401655-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां काली की मूर्ति की स्थापना से पहले कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां काली की मूर्ति की स्थापना से पहले कलश यात्रा निकाली
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में काठा मार्ग स्थित जागरवीर गोगा मंदिर में रविवार को सुबह आठ बजे मंदिर परिसर में हवन हुआ। इसके बाद मंदिर से मंत्रोचार के बीच बैंड बाजों, भजन कीर्तन मंडली के बीच कलश यात्रा शुरू हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर में संपन्न हुई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर मां काली की जयजयकार कर मंगल गीत गाती चली। साथ ही मंदिर में मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य विधि विधान के साथ शुरू हो गया। चौबीस मार्च को मंदिर में मां काली की मूर्ति स्थापित होगी। इसमें लाला वर्मा, सूरजपाल यादव आदि रहे।