फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पीएम ने संवाद के जरिए विद्यार्थियों को बताए परीक्षा में तनाव कम करने के गुर

पीएम ने संवाद के जरिए विद्यार्थियों को बताए परीक्षा में तनाव कम करने के गुर

Fri, 16 Feb 2018 08:08 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
पीएम ने संवाद के जरिए विद्यार्थियों को बताए परीक्षा में तनाव कम करने के गुर
पीएम ने बताए परीक्षा में तनाव कम करने के गुर
विज्ञापन

संवाद के दौरान विद्यार्थियों को सुझाए टिप्स
16 पीबीटीपी 28
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को परीक्षा का मुकाबला डरकर नहीं बल्कि आत्मविश्वास से करने को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा काल के दौरान तनाव कम करने के टिप्स भी सुझाए। स्कूल कॉलेजों में शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम का प्रसारण रेडियो, टीवी व प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैंच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को बच्चों ने रेडियो के माध्यम से सुना। पीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के दौरान एकाग्रचित रहना चाहिए। जिस प्रकार किसी मित्र के आने पर भी विद्यार्थी जो गाना सुन रहे होते हैं उसे नहीं छोड़ते, वैसे ही परीक्षा की तैयारी के समय भी उसे महत्वपूर्ण मानते हुए अन्य किसी ओर ध्यान नहीं देना चाहिए। एकाग्रता कम होने पर प्राणायाम व योग का सहारा लें। अभिभावकों को भी पाल्यों की योग्यता का आकलन उनके अंकों के आधार पर न करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल कल्यानपुर नौैगवा, दियोरी, खाग, भिलैय्या समेत कई अन्य परिषदीय स्कूलों में भी बच्चों ने पीएम मोदी के संवाद को सुना। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में भी प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम प्रसारण किया गया। डिवाइन कॉलेज में पीएम के संवाद कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। प्रसारण के दौरान विद्यार्थियों ने पीएम मोदी द्वारा परीक्षा तैयारी को लेकर बताए गए 25 मंत्रों व तनाव कम करने के टिप्स को समझा। स्प्रिंगडेल कॉलेज व स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में भी पीएम के संवाद कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता ने प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए टिप्स को जीवन में आत्मसात करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। सेंट जोसेफ स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। ऑडिटोरियम में प्रोजेक्टर के माध्यम से दर्शाए गए संवाद को प्रबंधक फादर चिनप्पन, प्रधानाचार्या सिस्टर दीप्ति ने बच्चों से ध्यान से सुनने को कहा।
बिलसंडा। नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी छात्राओं ने प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा में तनाव कम करने के संबंध में हुए संवाद कार्यक्रम को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed