{"_id":"5a85e1d74f1c1b8f268ba22e","slug":"71518723543-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार प्यार की हुई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार प्यार की हुई जीत
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के एक गांव से बारह दिन पहले प्रेमी के साथ फरार हुई युवती का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में ले जाकर बयान दर्ज कराए। इसमें युवती ने कहा कि वह प्रेमी से सच्चा प्यार करती है। और वह शादी कर उसी के साथ रहना चाहती है। न्यायालय ने प्रेमी संग रहने के आदेश जारी कर दिए। युवती प्रेमी के परिजनों के साथ चली गई।
बारह दिन पहले खेकड़ा थना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी युगल फरार हो गया था। युवती के पिता ने खेकड़ा थाने में युवक के खिलाफ अपनी पुत्री को बहला फुसला भगा कर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस युवक को तीन दिन पहले गिरफ्तार कर चालान किया। प्रेमी जिला जेल में बंद हैं। दो दिन पहले पुलिस ने प्रेमिका युवती को भी बरामद कर उसका डाक्टरी परीक्षण कराया। इसमें वह बालिग निकली। बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने उसे बागपत न्यायालय में ले जाकर बयान दर्ज कराए। युवती ने कहा कि वह अपने प्रेमी युवक से सच्चा प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। वह अपनी इच्छा से ही प्रेमी संग गई थी। इसके बाद न्यायालय ने प्रेमी संग ही युवती के रहने के आदेश जारी किए। न्यायालय के आदेश के बाद युवती को प्रेमी के परिजनों के साथ भेज दिया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे के बाद प्रेमी को जेल भेजा। अब 169 की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही प्रेमी को न्यायालय से रिपोर्ट प्रस्तुत कर रिहा कराया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर प्रेमिका प्रेमी के परिजनों के साथ खुशी खुशी चली गआ। जबकि युवती के परिजन मायूस होकर वापस लौट गए।