फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारी निलंबित

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारी निलंबित

Thu, 15 Feb 2018 06:52 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारी निलंबित
ड्यूटी में लापरवाही पर दो कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। ड्यूटी मेें लापरवाही बरतने के आरोप में दो विभागों के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
बीईओ शिवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सफौरा की सहायक शिक्षिका रंजना कुमारी पर शिक्षण कार्य सही ढंग से न करने, ड्यूटी में लापरवाही बरतने, विभागीय आदेशों को न मानने और राजनीति करने के गंभीर आरोप थे। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जब वह बाज नहीं आईं। इस पर बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को रिपोर्ट भेज कर रंजना कुमारी को निलंबित कराने की संस्तुति की गई थी। बीएसए ने बुधवार को रंजना कुमारी को निलंबित कर बीईओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। बीईओ ने यह भी बताया कि रंजना कुमारी को निलंबन आदेश रिसीव करा दिया गया है।

इधर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन नूर अहमद ने बताया कि सफाई कर्मचारी विजय कुमार पिछले एक सप्ताह से बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। इस कर्मचारी ने अपना सेल फोन भी बंद कर रखा था। कार्यालय से इस अनुपस्थित कर्मचारी के घर ड्यूटी पर तत्काल आने के संबंध में पत्र भेजा गया, फिर भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आया और न ही उसने कोई जवाब दिया। चेयरमैन ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे इस कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed