{"_id":"5a2937844f1c1b6a118b66ff","slug":"71512650628-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरों की बढ़ोतरी पर सपा ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरों की बढ़ोतरी पर सपा ने निकाला जुलूस
Updated Thu, 07 Dec 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बढ़ी बिजली की दरों को वापस लेने मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को दोपहर नकटदाना चौराहा स्थित जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार को बने नौ माह का समय हो गया है लेकिन जनता को राहत न देकर नई-नई मुसीबत खड़ी की जा रही है। अब चुनाव के तुरंत बाद बिजली की दरों में 63 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर जनता की कमर तोड़ दी है। बिजली की दरों में वृद्धि का सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब जनता और किसानों पर पड़ेगा। इससे यह स्पष्ट हैं सरकार का गरीबों की हितैषी नहीं हैं।
सभा के बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर बढ़ी बिजली दरों को वापस लेने की मांग की। साथ ही बिजली दरों की वृद्धि वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस दौरान पूर्व विधायक पीतमराम, अकबर अहमद, रियाज खान, असलम जावेद, श्यामाचरन गंगवार, चंचल लोधी, वीरेंद्र सिंह यादव, रामनाथ वर्मा, आयूब खां, आलोक कुमार आदि कार्यकर्ता थे।