फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   71 students who passed first class were honored in the meritorious felicitation ceremony.

Pilibhit News: मेधावी सम्मान समारोह में प्रथम श्रेणी पास 71 विद्यार्थी किए गए सम्मानित

Fri, 12 Jan 2024 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
71 students who passed first class were honored in the meritorious felicitation ceremony.
पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में छात्रा को पुरस्कृत करते प्राचार्य और विधायक। स्रोत - महाव
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेधावी सम्मान समारोह में बीए, बीकॉम, एमए में प्रथम स्थान पाने वाले 71 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के कुलपति एडीएन बाजपेयी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

समारोह में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले महाविद्यालय के बीए के 38 और एमए के 33 विद्यार्थियों को विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला सेवा योजन अधिकारी विवेक शुक्ला, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा आदि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने अपने आठ साल के कार्यकाल की प्रगति रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि उनका सपना महाविद्यालय को सरकारी ग्रांट पर लाकर 132 बच्चों को शिक्षा दिलाना है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षामंत्री से भी मिल चुके हैं। शीघ्र ही उनके प्रयास को सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के कुलपति डॉ. एडीएन बाजपेयी, शाहजहांपुर के जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग में जुड़कर विचार रखे। विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने भी प्राचार्य के कार्यकाल की सराहना की। संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed