{"_id":"682a117384062bc2cd0019d3","slug":"62-lakhs-fraud-in-the-name-of-sending-to-america-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-136135-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अमेरिका भेजने के नाम पर 62 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अमेरिका भेजने के नाम पर 62 लाख की ठगी
विज्ञापन
पीलीभीत। आरोपियों ने अमेरिका भेजने के नाम पर 62 लाख रुपये लिए और परिवार को दुबई भेजकर वापस बुला लिया। घर पहुंचने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर गजरौला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव शिवनगर निवासी मेवा सिंह ने गजरौला पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपने पुत्र सतविंदर सिंह उर्फ सोनी को परिवार समेत अमेरिका भेजने के लिए माधोटांडा क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी राजेंद्र सिंह से बात की। वर्ष 2022 में कई बार में उसके घर जाकर किश्तों में 62 लाख रुपये पहुंचाए।
इसके बाद सात जून 2022 को पुत्र को परिवार के साथ दिल्ली से शारजहा (दुबई) भेज दिया गया। आरोप है कि भारत से सीधे अमेरिका भेजने के बजाय उसे दुबई भेजा गया। इसके बाद 16 सितंबर 2022 को पुत्र को परिवार के साथ भारत बुला लिया। घर आने पर पीड़ित पक्ष ने रुपये वापस करने के लिए आरोपी से संपर्क किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
दुबई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.40 लाख की ठगी, रिपोर्ट
पूरनपुर। दुबई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बासूपुर निवासी वकीलुद्दीन से 1.40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वकीलुद्दीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव निवासी रफी अहमद और उसके भाई नवी अहमद ने उसे दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नवी ने उसे दुबई भेजकर नौकरी लगवाने के नाम पर 1.40 लाख रुपये ले लिया। दुबई भेजने का आश्वासन दिया जाता रहा। मगर अब तक उसे न तो दुबई भेजा गया और न ही नौकरी लगवाई गई। सेहरामऊ इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर दोनों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो दिन पहले अतीकुर्रहमान की ओर से दोनों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। संवाद