फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   61.73% voter turnout in Pilibhit for the Teachers' MLC election

Pilibhit News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में पीलीभीत में 61.73 फीसदी मतदान

Sat, 24 Oct 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 24 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
61.73% voter turnout in Pilibhit for the Teachers' MLC election
मतदान केंद्र से वोट डालकर निकलतीं महिला। संवाद
पीलीभीत। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव में शुक्रवार को पीलीभीत में 61.73 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सात मतदान केंद्रों पर बनाए गए 11 मतदेय स्थलों पर कुल 3501 मतदाताओं में से 2161 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1331 पुरुष और 830 महिला मतदाता शामिल रहीं। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इसके बाद सभी मतपेटियों को सील कर जिला मुख्यालय लाया गया। यहां से नामित अधिकारी की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना के लिए बरेली भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जिले में पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर और बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत सात मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें कुल 2037 पुरुष और 1464 महिला मतदाता पंजीकृत थे। मतदान के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अधिकारियों को भी सतर्क रहने को कहा गया था। मतदान केंद्रों से निर्धारित दूरी पर राजनीतिक दलों के बिस्तर लगाए गए थे, जहां समर्थकों और पार्टी नेताओं की मौजूदगी रही। जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आलोक कुमार बताया कि सदर तहसील, अमरिया ब्लॉक और कलीनगर तहसील के अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निष्पक्षता और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-------------
दोपहर तक 50.81 प्रतिशत मतदान
मतदान के शुरुआती दो घंटों में 390 मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत 11.14 रहा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक कुल 1080 मतदाता मतदान कर चुके थे और प्रतिशत बढ़कर 30.85 हो गया। दोपहर दो बजे तक 1779 मतदाताओं ने वोट डाले, जिससे मतदान प्रतिशत 50.81 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद मतदान की रफ्तार कुछ धीमी हुई, लेकिन शाम चार बजे तक कुल 2161 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अंतिम दो घंटे में 382 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सील किया गया। इसके बाद एसडीएम अमरिया राजकुमार की देखरेख में मतपेटियां सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरेली रवाना की गईं।

मतदान केंद्र से वोट डालकर निकलतीं महिला। संवाद

मतदान केंद्र से वोट डालकर निकलतीं महिला। संवाद

मतदान केंद्र से वोट डालकर निकलतीं महिला। संवाद

मतदान केंद्र से वोट डालकर निकलतीं महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed