फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता दो मई से

राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता दो मई से

Thu, 25 Apr 2019 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता दो मई से
पीलीभीत। स्वर्गीय हाजी असगर अली मेमोरियल राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता दो मई से होगी। यह निर्णय प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक अनिल महेंद्रू के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में लिया गया। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में तय हुआ कि फाइव ए साइड नाइट स्वर्गीय हाजी असगर अली मेमोरियल राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता गांधी स्टेडियम में दो मई से चार मई तक चलेगी। बताया गया कि गांधी स्टेडियम में यह पहला मौका होगा जब कोई प्रतियोगिता रात में कराई जाएगी। इसको लेकर डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा को प्रतियोगिता अध्यक्ष, अनिल महेंद्रू मुख्य संरक्षक, सौरभ सक्सेना संरक्षक, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार तकनीकी विशेषज्ञ, मुजाहिद अली, शाहिद हुसैन, रविशंकर, विमला भारती संयुक्त सचिव और कोच आबिद अली को सचिव बनाया गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर, शाहजहांपुर, जलालाबाद, मुरादाबाद, मिर्जापुर, बरेली रेलवे, बरेली स्टेडियम, बहराइच, पूरनपुर, पीलीभीत स्टेडियम ट्रेनीज समेत 17 टीमें भाग ले रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed