फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   22 गोवंशीय पशु बरामद किए, एक गिरफ्तार

22 गोवंशीय पशु बरामद किए, एक गिरफ्तार

Wed, 20 Feb 2019 04:46 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 20 Feb 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
22 गोवंशीय पशु बरामद किए, एक गिरफ्तार
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने बुुुधवार को काटने के लिए ले जाए रहे 22 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। पुलिस ने रामपुर के एक मांस तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक डीसीएम को ईदगाह चौराहे पर रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने डीसीएम पीलीभीत रोड पर दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा करके गांव जोगीठेर के पास डीसीएम घेर ली, तभी तीन पशु तस्कर कूदकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर एक को पकड़ लिया। डीसीएम में 22 गोवंशीय पशु मिले। इनमें से सात की मौत हो चुकी थी। पकड़े गए पशु तस्कर ने पुलिस को बताया कि पशुओं को काटने के लिए शाहजहांपुर से रामपुर ले जा रहे थे। उसने पुलिस को अपने दोनों भागे साथियों के नाम भी बता दिए। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पशु वध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में जिला रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी फाजिल, गांव केसरपुर निवासी नौशाद और थाना भोंट क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी इकराम को नामजद किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार फाजिल को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed