फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बोर्ड परीक्षा में सख्ती का दावा, सचल दलों की गाड़ियां तक नसीब नहीं

बोर्ड परीक्षा में सख्ती का दावा, सचल दलों की गाड़ियां तक नसीब नहीं

Fri, 15 Feb 2019 12:15 AM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में सख्ती का दावा, सचल दलों की गाड़ियां तक नसीब नहीं
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हुए करीब सप्ताह भर हो चुका है, लेकिन जिला प्रशासन सचल दलों को अभी तक वाहन मुहैया नहीं करा सका है। बृहस्पतिवार को भी सचल दल हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। इधर, बृहस्पतिवार को जिले के सभी 73 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में अंग्रेजी और कॉमर्स विषय की परीक्षा हुई। इसमें 25566 परीक्षार्थी शामिल रहे, जबकि 2840 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

शासन ने नकलविहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने को पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन जिला स्तर पर परीक्षा कराने में अफसर संजीदा नहीं दिख रहे हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर चार सचल दलों का गठन किया गया है। डीआईओएस संत प्रकाश ने परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही जिला प्रशासन से सचल दलों के लिए चार वाहनों की डिमांड की थी, लेकिन जिला प्रशासन अब तक एक वाहन ही उपलब्ध करा सका है। यह वाहन सचल दल प्रभारी तौलेराम वर्मा को दे दिया गया। वाहनों की व्यवस्था न होने से डीआईओएस संतप्रकाश अपने पुराने विभागीय वाहन से ही काम चला रहे हैं, जबकि प्रभारी बीएसए शिवेंद्र कुमार वर्मा भी अपनी विभागीय जीप से ही परीक्षा केंद्रों पर छापा मार रहे हैं। डायट प्राचार्य पन्नाराम गुप्ता वाहन न होने चलते बृहस्पतिवार को डीआईओएस कार्यालय में दिखे। इस संबंध में डीआईओएस संतप्रकाश ने बताया कि जिला प्रशासन से चार वाहनों की डिमांड की गई थी। अभी मात्र एक वाहन की मुहैया कराया गया है। फिलहाल विभागीय वाहनों से कार्य चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 2840 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
बोर्ड परीक्षा के तहत बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटरमीडिएट कॉमर्स विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 28,506 के सापेक्ष 25,566 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2840 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गृहविज्ञान विषय की परीक्षा हुई। डीआईओएस संतप्रकाश समेत, प्रभारी बीएसए शिवेंद्र कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य तौलेराम वर्मा ने कई परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर में 485 परीक्षार्थी गैरहाजिर
बीसलपुर। एसआरएम इंटर कॉलेज में बनाए गए तहसील स्तरीय उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र के प्रभारी टीके गुप्ता ने बताया कि संकलन केंद्र से जुड़े सभी 19 बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को 6203 के सापेक्ष 5718 परीक्षार्थी शामिल हुए। 485 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इधर बृहस्पतिवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक सचल दल द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई।
40 मिनट परीक्षा देरी से शुरू कराने का आरोप, शिकायत
जीएम इंटर कॉलेज अमखिड़िया परीक्षा केंद्र के कुछ परीक्षार्थियों ने 12 फरवरी को दोनों पालियों में करीब 40 मिनट परीक्षा देरी से शुरू कराने का आरोप लगाया है। इन परीक्षार्थियों ने मामले की शिकायत उप मुख्यमंत्री/माध्यमिक शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर की है। परीक्षा केंद्र के स्टेटिक मजिस्ट्रेट/खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अतुल कुमार गंगवार ने बताया कि पहली पाली में परीक्षा समय से ही शुरू कराई गई थी। दूसरी पाली में विभागीय कार्य की व्यस्तता के चलते वे परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके थे।

जीएम इंटर कॉलेज अमखिड़िया में परीक्षा देरी से कराने का आरोप निराधार है। फिलहाल स्टेटिक मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी गई। केंद्र व्यवस्थापक को उस दिन की सीडी भी उपलब्ध कराने को कहा है।
संतप्रकाश, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed