फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पिंजरे से दूर तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला

पिंजरे से दूर तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला

Thu, 03 Jan 2019 09:58 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Thu, 03 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
पिंजरे से दूर तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला
तेंदुआ
सप्ताहभर बाद जंगल के बाहर तेंदुए की दस्तक से दहशत
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने तेंदुए का मामला

माधोटांडा/पीलीभीत। सीमावर्ती क्षेत्र में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सप्ताहभर पूर्व अधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए की अधिक चहलकदमी वाले क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया था। इधर, बुधवार रात पिंजरे से दूर तेंदुए ने महाराजपुर गांव की सीमा में बछड़े को निवाला बना लिया। सूचना के बाद गुरुवार सुबह नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।

बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में चार माह से तेंदुए का आतंक है। यहां नौजल्हा, गभिया सहराई, महाराजपुर समेत आधा दर्जन गांवों की सीमा में तेंदुए की दहशत है। अब तक करीब पचास मवेशी तेंदुए का निवाला बन चुके हैं। वहीं पूर्व में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन भी गंभीर हुआ था। इसके चलते दो नर तेेंदुए को पिंजरे में कैद कर टाइगर रिजर्व के जंगल क्षेत्र में छोड़ा गया, लेकिन इसके बाद भी तेंदुए का आतंक नहीं रुका, क्षेत्र में तीसरे तेंदुए की दस्तक फिर शुरू हो गई। इधर, एक बार फिर आबादी क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता के बाद टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने उसे पकड़ने की योजना बनाई और सप्ताहभर पूर्व नौजल्हा क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया, लेकिन तेंदुआ पिंजरे से हटकर जंगल के बाहर मवेशियों को निवाला बना रहा है। डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि तेंदुए की सक्रियता के चलते अधिकारियों के निर्देश पर पिंजरे को लगा दिया गया है। तेंदुए की लगातार निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed