फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   भारत बंद के समर्थन में भाकपा माले ने जुलूस निकाला

भारत बंद के समर्थन में भाकपा माले ने जुलूस निकाला

Mon, 10 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद के समर्थन में भाकपा माले ने जुलूस निकाला
10पीबीटीपी16
विज्ञापन

भारत बंद के समर्थन में भाकपा माले ने जुलूस निकाला
पीलीभीत। भारत बंद के समर्थन में भाकपा (माले) ने पूरनपुर व शहर में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध व मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा कराने की मांग को लेकर जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान पूरनुपर के स्टेशन चौराहा, ब्लाक चौराहा, मुंगेवाली पकड़िया आदि चौराहे पर नुक्कड़ सभाएं की गईं। जिला कमेटी सचिव देवाशीष राय ने कहा कि भाजपा राज में पूंजीपति व कारपोरेट घरानों को मुनाफा दिलाने के लिए महंगाई की मार इतनी तेज कर दी है कि आमजन की कमर टूट रही है। डीजल पेट्रोल व रसोई गैस के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार उत्पीड़न कर रही है। सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। जिला कमेटी सदस्य देवीदयाल ने कहा कि भाजपा के सत्ता में रहते हुए देश बर्बादी की ओर जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित में आंदोलनों का समर्थन करने वालों, संविधान जलाने वालों के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करने व आंदोलन का समर्थन करने वाले मानवाधिकार संगठन के नेता को गिरफ्तार करके भाजपा ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। जुलूस में रामकांती, अजमतुल्ला, मंसूर अहमद, मोहलाल, वेदप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed