फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाढ़-कटान बचाव को भेजे गए प्रोजेक्ट जल्द होंगे स्वीकृत: स्वाति सिंह

बाढ़-कटान बचाव को भेजे गए प्रोजेक्ट जल्द होंगे स्वीकृत: स्वाति सिंह

Sun, 05 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाढ़-कटान बचाव को भेजे गए प्रोजेक्ट जल्द होंगे स्वीकृत: स्वाति सिंह
04पीबीटीपी 19, 20, 35
विज्ञापन


बाढ़ कटान बचाव को भेजे गए प्रोजेक्ट जल्द होंगे स्वीकृत
सिंचाई राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने किया बाढ़ कटान प्रभावित ट्रांस शारदा का दौरा
क्रासर...
प्रशासन को पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने शनिवार मुख्यमंत्री के दूत के रूप में शारदा के निशाने पर आए ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम राणाप्रताप नगर पहुंचकर वहां नदी द्वारा किए जा रहे कटान व उसे रोकने के लिए सिंचाई विभाग के बचाव कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने बाढ़-कटान पीड़ितों की सभा में कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि गांव की आबादी को बचाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। बचाव कार्य के लिए बनाकर भेजे गए प्रोजेक्ट की धनराशि जल्द दी जाएगी।
ट्रांस शारदा क्षेत्र ग्राम राणाप्रताप नगर व नहरोसा में पिछले कई साल से नदी कटान कर रही है। नदी और ग्राम राणाप्रताप नगर की आबादी के बीच फासला घट कर मात्र 100 मीटर रह गया है। कई किसानों की यहां कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। करीब 20 दिन पहले उफनाई शारदा का पानी गांव के मार्गों पर भर जाने से गांव टापू बन गया था। राज्यमंत्री स्वाति सिंह शनिवार दोपहर राणाप्रताप नगर पहुंची। सबसे पहले उन्होंने गांव और नदी के बीच के फासले को देखा और इसके बाद पैदल ही बाढ़ खंड द्वारा बचाव कार्य के लिए बनाई गई ठोकरों व कटर का जायजा लिया। इसके बाद गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में क्षेत्र के बाढ़-कटान पीड़ितों की सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझने आईं हैं। प्रदेश सरकार परिवारों की हर संभव सहायता करेगी। बाढ़ खंड द्वारा कराए गए बचाव कार्य के प्रति संतोष जताते हुए कहा कि बचाव कार्य कारगर होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ खंड ने बचाव कार्य के लिए 12.12 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर भेजा है। शासन से उसे शीघ्र ही स्वीकृति दिलाई जाएगी। ताकि समय से उस पर बचाव कार्य शुरू हो सके। स्वाति सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के बचाव कार्य में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम डा. अखिलेश मिश्र ने कहा कि बाढ़ में बचाव कार्य के लिए भी प्रशासन ने पूरी तरह तैयारी कर ली है। आवश्यकता पड़ने पर सेना की मदद लेने की भी तैयारी कर ली गई है। डीएम ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर हेलीकाप्टर व स्टीमरों की भी मदद से बचाव कार्य कराया जाएगा। उन्होंने स्वयं इसकी ट्रेनिंग ले रखी है। उन्होंने गांव के लोगों से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि वह और उनकी सरकार बाढ़पीड़ितों की समस्या को लेकर गंभीर है। वह स्वयं कई बार बचाव कार्य कराने के लिए सिंचाई मंत्री से मिल चुके हैं। अधिशाषी अभियंता शैलेश कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि धन की किल्लत के बाद भी उन्होंने गांव को बचाने के लिए बचाव कार्य कराए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सतपाल गंगवार, प्रधान पति गिरीश सिंह, हीरालाल सैनी, नंदू प्रसाद सैनी, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
000000
रपटा पुल पर भरे पानी से होकर गुजरा मंत्री का काफिला
गांव राणाप्रताप नगर जाने के लिए सिंचाई मंत्री संपूर्णानगर चीनी मिल अतिथि गृह से कार द्वारा गई थीं। गांव में घुसने से पहलेे बने रपटा पुल पर करीब डेढ़ फिट पानी चल रहा था। स्वाति सिंह का काफिला उसी रपटा पुल के पानी से होकर गुजरा। गांव में पहुंचने पर लोगों ने बताया कि यह पानी पिछले बीस दिन से पुल पर चल रहा है। वह लोग उसी से होकर गुजरते हैं। इस पर गांव की ओर से प्रधान नीरू सिंह ने रपटा पुल के स्थान पर आठ फिट ऊंचा पुल बनवाने की मांग की ताकि बरसात के समय लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो। इस पर स्वाती सिंह ने गांव के लोगों की सुविधा के लिए पुल बनवाने का भी आश्वासन दिया।

00000
पिछले साल स्वाति सिंह से हुई थी ग्रामीणों की तकरार
गांव में पिछले साल भी स्वाति सिंह बाढ़ कटान के हालात का जायजा लेने पहुंची थीं। तब गांव में भयंकर कटान चल रहा था। उस दौरान ग्रामीणों की भीड़ स्वाति सिंह से भिड़ गई थी। स्वाति सिंह भी अधिक देर न रुक चली गईं थीं। इस साल किए गए बचाव कार्य से ग्रामीण संतुष्ट दिखाई दिए। स्वाती सिंह ने ग्रामीणों की चेहरे को पढ़ा और खुली सभा में कहा कि ग्रामीणों की चेहरे की खुशी बता रही है कि वह इस बार सरकार द्वारा कराए गए बचाव कार्य से संतुष्ट हैं। पिछले साल ग्रामीणों ने जो भी किया था परेशानी के कारण किया था। वह उनके व्यवहार से नाराज नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed