{"_id":"5b22c7fa4f1c1bb16e8b7e3c","slug":"61529006074-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह बृहस्पतिवार को खेकड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सुबह नौ बजे पहुंचे। वहां उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से बात कर किसानों की आय दोगुनी करने के तरीकों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ बैठक की उन्होंने किसानों से गन्ने के अलावा अन्य फसलें उगाने पर भी जोर दिया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने डॉ. सत्यपाल सिंह स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉ. प्रवीन कुमार मलिक, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह, संदीप चौधरी एवं किसान राजपाल त्यागी, देवेंद्र धामा, जयकरण सिंह, विनोद शर्मा, नरेश कुमार, ओम सिंह, राज कुमार, जितेंद्र, हरबीर, राकेश आदि मौजूद रहे।