फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महिला एवं बाल सुरक्षा टीम ने बाल मजदूर चिन्हित किया

महिला एवं बाल सुरक्षा टीम ने बाल मजदूर चिन्हित किया

Wed, 04 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
महिला एवं बाल सुरक्षा टीम ने बाल मजदूर चिन्हित किया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

महिला एवं बाल सुरक्षा टीम ने संपूर्ण समाधान दिवस पर खेकड़ा तहसील परिसर में साफ सफाई करते एक बाल मजदूर को चिन्हित किया। टीम मामले की जांच कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट देगी।

मंगलवार को खेकड़ा तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया । इसमें जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार समेत जनपद भर के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान परिसर में साफ सफाई का कार्य भी चल रहा था। महिला एवं बाल सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम करने वाली 181 टीम भी समाधान दिवस में मौजूद थी। तभी टीम की सदस्या की नजर तहसील परिसर में साफ सफाई कार्य कर रहे मजदूरों में एक नाबालिग बालक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया और अधिकारियों को अवगत कराया। हालांकि ठेकेदार का कहना था कि यह बच्चा तो परिजनों का खाना लेकर आया था, लेकिन टीम ने इसे स्वीकार नहीं किया और ठेकेदार एवं बच्चें के परिजनों को कड़ी फटकार लगाई और कार्रवाई की संस्तुति की। एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed