{"_id":"5abfe00d4f1c1bf4618b4bfe","slug":"61522524173-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा क्षेत्र में हनुमान जयंती पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा क्षेत्र में हनुमान जयंती पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
हनुमान जयंती पर शिव मंदिर में चल रहे अखंड रामायण पाठ के समापन के बाद हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया। साथ ही विभिन्न मंदिरों में भी कार्यक्रम किए गए।
नगर क्षेत्र में शनिवार को हनुमान जयंती भक्तों ने श्रद्धा और उल्लास से मनाई। नगर के मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर मठ में चल रहा अखंड रामायण पाठ शनिवार सुबह आठ बजे समाप्त हुआ। इसके बाद हवन के साथ ही भगवान हनुमान की विशेष पूजा की और भंडारे का आयोजन हुआ। मोहल्ला अहिरान स्थित बालाजी मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर अहिरान, बाबा काले सिंह मंदिर, मोहल्ला रामपुर स्थित सदाशिव शक्ति मंदिर आदि में भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर हनुमान जयंती मनाई गई। रात्रि में बालाजी मंदिर अहिरान में हनुमान जयंती पर जागरण का आयोजन हुआ। इस दौरान विरेंद्र धामा, सुखपाल सिंह सभासद, पंडित ब्रिजेश शास्त्री, पंडित विपिन शास्त्री, राजू गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजेंद्र कुमार आदि रहे।